कटोरिया: राजवाड़ा गांव में बाइक की टक्कर से एक बच्चा जख्मी
Katoria, Banka | Jun 1, 2026 कटोरिया थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में सोमवार को बाइक की चपेट में आकर एक बच्चा जख्मी हो गया। जिसका इलाज दोपहर करीब 3:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। उक्त बच्चा घर के बगल में खेल रहा था,इस दौरान मौके से गुजर रहे बाइक की चपेट में आकर जख्मी हो गया।