बारां: मेलखेड़ी रोड स्थित काठियाबाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया, लोगों ने लिया गुरुजनों का आशीर्वाद
Baran, Baran | Jul 10, 2025 मेलखेड़ी रोड स्थित पंचमुखी हनुमान धाम काठियाबाबा आश्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व गुरुवार जुलाई को प्रातः 8:15 बजे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जानकारी देते हुए आचार्य परमानंद ने बताया कि यह आयोजन गुरु एवं ऋषि परम्परा युक्त धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से हीं बड़ी संख्या में लोग काठियाबाबा आश्रम पहुंचे।