झुंझुनू: घुमनसर गांव में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से छात्र की खेत में पाइपलाइन बदलते समय हुई मौत
झुंझुनूं जिले के बगड़ थाना क्षेत्र के घुमनसर गांव में 11 केवी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से बीएससी फाइनल ईयर के छात्र कुलदीप (25) की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप खेत में पानी की पाइप लाइन बदल रहा था। पाइप हाईटेंशन लाइन को छूने से उसे करंट लगा और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।