झुंझुनू: झुंझुनू जिले के ढाका की ढाणी गांव के ग्रामीणों ने SP को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
झुंझुनू जिले की नवलगढ़ तहसील के ढाका की ढाणी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार 3:00 के आसपास SP को ज्ञापन सौंप कर 23 जनवरी को ढाका की ढाणी गांव के धर्मेंद्र के घर में घुसकर उसको उठाकर ले जाने और उसके हाथ पांव तोड़कर सड़क किनारे पटक कर चले जाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की ग्रामीणों ने मांग की है, ग्रामीणों ने बताया आरोपी 5 गाड़ियों में सवार होकर आये थे