दरभंगा: सदर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में बेला गुमती के पास कई घरों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया गया
दरभंगा के बेला गुमती के पास सदर अंचलाधिकारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे सड़क के दोनों किनारे का अतिक्रमण हटाया गया। बता दे कि बेला गुमती पर ROB निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने के लिए ये कदम उठाया गया। इन सभी बने हुए मकान वालों को कई दिनों पहले ही सूचना दे दी गई थी। जिसके बाद आज यह कदम उठाया गया और कई घरों पर भी बुलडोजर चलाया गया।