जगदीशपुर: भागलपुर एसएसपी व सिटी एसपी ने डायल-112 के चालकों के साथ की बैठक, त्वरित रिस्पॉन्स के दिए निर्देश
सभागार स्मार्ट सिटी, भागलपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक ने डायल-112 के चालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में आम लोगों को त्वरित और प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना रहा।