रामपुर मनिहारन: नानौता के कुंआखेड़ा गांव में एक परिवार की तीन अर्थियां उठीं, सड़क हादसे के बाद गांव में पसरा मातम
नानौता क्षेत्र स्थित गांव कुंआखेड़ा में शनिवार शाम 5 बजे उस समय गमगीन माहौल बन गया, जब एक ही परिवार के तीन लोगों की अर्थियां एक साथ उठीं। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सामाजिक न्याय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शेखर कश्यप, उनके भाई अमन कश्यप और धर्मेंद्र कश्यप को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। गांव में हर ओर शोक और चीख-पुकार का माहौल दिखाई दिया।