मुलताई: मुलताई पुलिस ने हत्या के आरोपी को 12 घंटे में किया गिरफ्तार, पुत्र ने ही पिता की हत्या की थी
Multai, Betul | Sep 22, 2024 फरियादी साहेबलाल सिरसाम निवासी ग्राम चिखलीकलां की रिपोर्ट पर मुलताई पुलिस थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। थाना प्रभारी राजेश सातनकर द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी रामकिशोर की तलाश की गई जो ग्राम चिखलीकलां में मिला। जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा अपने पिता की हत्या करने का जुर्म करना स्वीकार किया गया।