मुलताई: मुलताई के पुलिस थाने में युवक को टॉर्चर करने का वीडियो वायरल, पीड़ित ने बैतूल एसपी से की शिकायत
Multai, Betul | Sep 21, 2024 मुलताई पुलिस द्वारा थाने में एक युवक के दोनो हाथ खिड़की से बांधकर उसे लटका कर उसके साथ मारपीट किए जाने का विडियो वायरल हो रहा है। हालांकि पीड़ित युवक ने आज इस घटना की शिकायत बैतूल एसपी से की है। युवक का नाम अजय फरकाडे है जिसने एसपी को शिकायत करते हुए बताया कि वो मुलताई बस स्टैंड पर ब्रेड बिस्कुट बेचकर गुजर बसर करता है। उसको पुलिस थाने में बांध कर मारपीट की गई