मुलताई: मुलताई की हाईटेक लाइब्रेरी में नगर पालिका ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रदान की सामग्री, बीते दिनों की गई थी मांग
Multai, Betul | Sep 21, 2024 आज शुक्रवार इंदिरा गांधी वार्ड मुलताई स्थित हाई टेक लाइब्रेरी में अध्यनरत छात्र छात्राओ को प्रतियोगिता पुस्तके, टेबल कुर्सी, वाईफाई की सामग्री प्रदान की गई। बीते दिनों छात्र छात्राओं द्वारा जो लाइब्रेरी में कमी थी उसके लिए नगर पालिका पहुंचकर मांग की गई थी। जिसके बाद नगर पालिका की ओर से अध्यक्ष वर्षा गढेकर आदि द्वारा उक्त सामग्री प्रदान की गई।