मुलताई: मुलताई का साढ़े तीन वर्षीय बच्चा जीबीएस नामक बीमारी से पीड़ित, दिल्ली में उपचार जारी
Multai, Betul | Sep 20, 2024 मुलताई के एक साढ़े तीन वर्षीय बच्चे को जीबीएस नामक बीमारी हुई है। बताया जा रहा है कि इस बीमारी में बच्चे का कमर के नीचे का हिस्सा पैरालाइज हो जाता है। जिससे वह चलने फिरने में सक्षम नहीं होता है। बच्चों को फिलहाल दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि यह एक बैक्टीरिया संक्रमण है, जो जेजुनी नामक बैक्टीरिया से होता है।