बहेड़ी: सिंघिया नदी के नईम फार्म के पास पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक बीती बीस अप्रैल को बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरगंज नीचा में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला करने वाले वांछित अभियुक्त फैज़ उर्फ फैजल इस्लाम पुत्र नूरुल इस्लाम निवासी ग्राम बहादुरगंज नीचा को दिन में करीब ढाई बजे बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।