महोबा: बजरिया में 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से सल्फास खाया, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
Mahoba, Mahoba | Jun 25, 2026 18 वर्षीय रीतिका यादव ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ सल्फास का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन गुरुवार सुबह उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों ने मामले में कुछ भी बताने से इनकार किया है।