बहराइच: बहराइच जनपद मे लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र वाहन न उपलब्ध कराने वाले स्वामियों व स्कूल प्रबंधकों पर दर्ज होगी एफआईआर
एआरटीओ ने मंगलवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है परन्तु कुछ वाहन स्वामी एवं स्कूल प्रबन्धन द्वारा अधिग्रहण आदेश का उलल्घन किया जा रहा है। ऐसे वाहन स्वामियों एवं स्कूलो का चिन्हीकरण कर वाहन स्वामी एवं स्कूल प्रबन्धन के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 167 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी जायेगी।