पत्थलगड्डा: चतरा पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरजिला तस्कर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार
नशे के सौदागरों के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी अनिमेष नैथानी की गुप्त सूचना पर गठित टीम ने पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के चरहेट-नावाडीह के पास छापेमारी कर एक अंतरजिला तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हजारीबाग जिले के के