जगदलपुर: कांग्रेस ने वार्डों में स्ट्रीट लाइट और मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया, पुलिस से झूमा-झटकी
कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्षद दल ने नगर के वार्डों में स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय का घिराव किया। पुलिस ने नगर निगम कार्यालय के सामने तगड़ी बेरी कटिंग कर रखी थी। कांग्रेसी रैली की शक्ल में नगर निगम कार्यालय के सामने पहुंचे जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस की बेरी ट्रेडिंग को जबरदस्ती तोड़ने का प्रयास किया।