जगदलपुर: पाठ्य पुस्तक निगम जगदलपुर डिपो से 6 जिलों में 355 हाई स्कूलों और 875 संकुल केंद्रों में बांटी गई निशुल्क पुस्तकें
छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम जगदलपुर डिपो से संभाग के 6 जिलों में छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान करने हेतु विगत 23 मई से प्रयास किया जा रहा है, इसी परिपेक्ष में जानकारी देते हुए पाठ्यपुस्तक निगम जगदलपुर के डिपो प्रबंधक अनिल दास ने बताया कि उनके द्वारा 6 जिलों में के 355 हाई स्कूलों में निशुल्क पाठ्य पुस्तक भेज दी गई है।