जगदलपुर: मिताली चौक में नगर निगम का स्वच्छता जागरूकता अभियान, व्यापारियों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने की समझाईश दी गई
नगर निगम जगदलपुर का स्वच्छता जागरूकता अभियान चौथे दिन भी जारी। गुरुवार शाम 5 बजे शहर के मिताली चौक से डोर टू डोर संपर्क अभियान चालू किया गया। जिसमें महापौर संजय पाण्डे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, जनप्रतिनिधि, पार्षद, ब्रांड एंबेसडर, वार्डवासी, नागरिकगण, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने लोगों को नगर को साफ सुथरा बनाने की अपील