चूरू: डोकवा-सादुलपुर दोहरीकृत रेलखंड का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं की की गई जांच
Churu, Churu | Apr 28, 2026 चूरू में बीकानेर रेल मंडल के अंतर्गत डोकवा से सादुलपुर तक नव दोहरीकृत रेलखंड का रेल संरक्षा आयुक्त ई. श्रीनिवास ने निरीक्षण किया। यात्री सेवा शुरू होने से पहले किए गए इस निरीक्षण में ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के सात अवलोकन किया।