एसडीएम सुश्री रजनी वर्मा ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री रजनी वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय खिरकिया में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शासकीय विभागों के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसडीएम सुश्री रजनी वर्मा ने बैठक के दौरान सभी विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि और मंडी से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी तथा मंडी सचिव सहित विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
#Harda #Khirkia #ReviewMeeting
#JansamparkMP #हरदा