मंझनपुर: महंगाई और NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस ने मंझनपुर मुख्यालय में किया बैलगाड़ी प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
कौशाम्बी जिले में NEET परीक्षा पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बैलगाड़ी के साथ जिला मुख्यालय मंझनपुर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है।