भादरा जल संसाधन खण्ड ने जायका परियोजना के तहत किसानों से डिग्गी निर्माण के लिए 15 मई 2026 तक ऑफलाइन आवेदन मांगे हैं। चयन समिति द्वारा प्राथमिकता महिलाओं, अनुसूचित जनजाति व सीमांत किसानों को दी जाएगी। ड्रिप/स्प्रिंकलर अनिवार्य है तथा आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।