इटारसी: इटारसी के ग्राम जुझारपुर स्थित कैनाल से 30 मोटरों की केबल चोरी, घटना से किसानों की सिंचाई प्रभावित
इटारसी क्षेत्र के जुझारपुर मैन कैनल पर बुधवार गुरुवार दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने लगभग 30 बिजली मोटरों के केबल और तीन स्टार्टर चोरी कर लिए। घटना से किसानों की सिंचाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।यह चोरी तब सामने आई जब किसान सुबह करीब 10 बजे अपने खेतों पर सिंचाई के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि मोटरों से बिजली के केबल काट दिए गए और तीन स्टार्टर ले गए।