पौड़ी: नगरपालिका परिषद पौड़ी के वार्ड 1 में पेट्रोल चोरी और वाहनों के साथ छेड़छाड़, सभासद ने कार्रवाई की मांग की
Pauri, Garhwal | May 8, 2025 नगर पालिका परिषद पौड़ी के वार्ड 1 में बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने दोपहिया वाहनों के साथ छेड़छाड़ कर उनमें से पेट्रोल चोरी कर लिया। वार्ड के सभासद सूरज बिष्ट ने आज गुरुवार जानकारी देते हुए बताया कि पितृ मोहल्ला स्थित बैंजवाड़ी गांव जाने वाले मार्ग पर रोजाना स्थानीय लोग अपनी बाइक और स्कूटी पार्क करते हैं।