मनकापुर: खोड़ारे पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को पिपरा बुजुर्ग से किया गिरफ्तार
शनिवार को एक व्यक्ति द्वारा थाना खोड़ारे में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षी जयप्रकाश जायसवाल, उनकी लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना खोड़ारे में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। रविवार को थाना खोड़ारे पुलिस ने विवेचना के दौरान दोषी पाये गए, आरोपी अभियुक्त जयप्रकाश जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।