मनकापुर: अंधियारी बाजार में प्रेमी-प्रेमिका के कोर्ट मैरिज कर लेने से नाराज प्रेमिका के परिजनों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
अंधियारी बाजार निवासी मंगल सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि, मेरा बेटा अरुण, मोहनी से प्रेम करता था। दोनों बालिग होंने के नाते दोनों कोर्ट मैरिज करके साथ रहने लगे। इसी बात की रंजिश को लेकर मोहनी के पिता रामविलास इनकी पत्नी कलावती, इनके बेटे बल्लम, लवकुश ने मुझे मेरे बेटे,पत्नी व भतीजी को मारे पीटे है, और जान से मारने की धमकी दी है।