मनकापुर: नारायनपुर ग्रंट निवासी दहेज हत्या के 3 आरोपियों को हुई सश्रम कारावास व अर्थदंड की सजा
पुलिस ने दहेज हत्या करने के आरोप में हरिश्चंद्र चौहान,रामशंकर व प्रभावती को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शासकीय अधिवक्ता बसंत शुक्ला, मॉनिटरिंग सेल व थाना मनकापुर के पैरोकार के द्वारा निरंतर की गई,प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्तों को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट गोण्डा ने 10-10 वर्षो का सश्रम कारावास व प्रत्येक को ₹3,000 के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।