बीकानेर: स्वास्थ्य विभाग ने खारा रोड के एक गोदाम में 28 हजार से अधिक एनर्जी ड्रिंक कैन किए सीज, तीन नमूने जांच के लिए भेजे
बीकानेर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने खारा रोड स्थित वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के गोदाम पर कार्रवाई करते हुए कैफिनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी और एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक के 28,278 कैन/बोतल सीज किए हैं। अभिहित अधिकारी एवं सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बताया कि एफएसएसआई अधिनियम के तहत तीन नमूने लेकर जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग