कटनी नगर: बरगंवा की रुकसान फातिमा 3 घंटे से घर की बिजली कट जाने से हो रही परेशान, दर-दर भटकते हुए पहुंची कोतवाली थाने।
कटनी जिले के शहर के बरगंवा की रुकसान फातिमा पिछले तीन घंटो से घर की लाइट कट जाने से काफी परेशान है उनके द्वारा बताया गया कि समय-समय पर धीरे-धीरे बिजली का बिल भर दिया जाता था लेकिन इस माह नहीं भर पाने से उनके घर की बिजली काट दी गई है घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं रमजान का माह है उसके बाद भी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।