कनाट प्लेस: आतिशी के मुख्यमंत्री बनने से सिर्फ चेहरा बदला है, सरकार का चरित्र नहीं बदला है: वीरेंद्र सचदेवा
आतिशी के मुख्यमंत्री बनने पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा की सुश्री आतिशी के मुख्यमंत्री बनने से सिर्फ चेहरा बदला हे, सरकार का चरित्र नहीं बदला है और सरकार वो ही है तो भ्रष्टाचार, अक्रमणयता, आरजकता भी बदस्तूर जारी रहेंगे। अगर आतिशी कोई परिवर्तित सरकार देना चाहती हैं तो सबसे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री केजरीवाल के शीशमहल बंगला खोले.