लोहरदगा: लोहरदगा में एकल अभियान की बैठक संपन्न, 37 वर्षों की यात्रा, शिक्षा विस्तार और समाज सेवा पर ज़ोर
लोहरदगा एकल अभियान भाग अध्यक्ष नवल किशोर अग्रवाल की अध्यक्षता में भाग समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार शाम लगभग 6 बजे अग्रसेन भवन में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं सरस्वती माता की तस्वीर के समक्ष मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, रांची एकल चैप्टर अध्यक्ष अंचल किंगर तथा केंद्रीय साहित्य प्रकाशन प्रमुख अमरेंद्र विष्णुपुरी द्वारा दीप