पशुहारी शरीफ़ में चौक पर रखी गईं तीनों ताज़िया, नौजवानों में दिखी इमाम आली मक़ाम के प्रति गहरी अक़ीदत
बलिया: जनपद स्थित पशुहारी शरीफ़ में नौवीं मुहर्रम के अवसर पर तीनों ताज़िया पूरे अहतराम के साथ चौक पर स्थापित की गईं (बैठाई गईं)। इस मुक़द्दस मौके पर नौजवानों का जज़्बा और उत्साह देखने लायक था। युवाओं के दिलों में इमाम आली मक़ाम के प्रति दिली मोहब्बत और गहरी अक़ीदत का शानदार मंज़र साफ़ नज़र आ रहा था।