करेरा: बाढ़ प्रभावित ग्रामों में जागरूकता के लिए मप्र जन अभियान परिषद ने किया आपदा प्रतिरक्षण कार्यक्रम आयोजित
करैरा-विकासखंड करैरा के नौ ग्राम पंचायतें है जो नदियों के किनारे पर बसे हुए हैं मप्र जन अभियान परिषद द्वारा ग्रामीणों को गांव में पहुंचकर चौपाल लगाकर आपदा प्रतिरक्षण कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है साथ ही शासन के निर्देशानुसार उक्त ग्रामों सहित मजरों टोलों की 7 सदस्यीय लोगों की 5-5 समीतियां बनाई जा रही है शुक्रवार को बरौदी व साजौर में बैठक हुई।