मुरैना नगर: जिला अस्पताल में गरीब मरीजों से पर्ची और जांच के नाम पर वसूली बंद करे प्रशासन, अन्यथा होगा जनआंदोलन ,दी चेतावनी
गरीब मरीजों से पर्ची और जांच के नाम पर वसूली बंद करे प्रशासन, अन्यथा होगा जनआंदोलन —,कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है।मुरैना जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश राठौर ने चेतावनी देते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया हैं।