सिहोरा: धनगवां बीट में तेंदुए और बाघ की दस्तक, दहशत में ग्रामीण
वन परीक्षित सिहोरा की धन्यवाद बीट के अंतर्गत मजोली, हरदुआ कला, खलरी हथवाई, डूंडी, महगवां, मोहला और धनगवां सहित आसपास के गांव में तेंदुए के मूवमेंट ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। किसानों को खेतों के पीछे तेंदुए के ताजा पंजों के निशान मिले हैं। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी यह सभी किसान उड़द और मूंग की फसल की खेती कर रहे हैं।