नवाबगंज: साइकिल से परीक्षा देने जा रही छात्रा को रोका, आरोपी की हरकत से दहशत
नवाबगंज इलाके में दसवीं की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने छात्रा को हाईवे पर रोक लिया और उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित छात्रा जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है।