बांधवगढ़: कपिल धारा योजना में गड़बड़ी का आरोप, अधूरा कुआं और मजदूरी न मिलने पर कलेक्टर से शिकायत
उमरिया जिले के ग्राम किरनताल से एक मामला सामने आया है, जहां योजना में अनियमितता के आरोप लगे हैं।ग्राम निवासी सुनीता पाल ने कलेक्टर को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।उन्होंने बताया कि उनके पति हीरा लाल गड़ारी के नाम पर कपिल उधारा योजना के तहत कुआं स्वीकृत हुआ था।लेकिन पंचायत द्वारा कुएं का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है।