देवघर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इनर व्हील क्लब देवघर द्वारा भव्य साड़ी वाकाथन, सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा सचिव कंचन मूर्ति एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रश्मि रंजन झा के संयुक्त नेतृत्व में साड़ी व वाकाथन का भव्य आयोजन रविवार के दोपहर 2:00 बजे से किया गया। इस अनोखे आयोजन में देवघर की लगभग 400 महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाया।