शिवहर: फांसी लगाकर 22 वर्षीय विवाहित ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
पिपराही थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता सोमवार सुबह 08 बजे बताया कि पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहा में 22 वर्षीय विवाहित नाजिया खातून फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. प्रथम दृष्टया घरेलू कलह की बात सामने आ रही है. आवेदन मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।