शिवहर: भोरहां मोहनपुर में गेहुँअन सांप काटने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, घर में छाया मातम
श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष सुनील कुमार सोमवार दोपहर 01 बजे बताया कि श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के भोरहा मोहनपुर गांव में विषैला गेहूंमन सांप काटने से तीन वर्षीय बच्ची आंचल कुमारी की मौत हो गई है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है. जिस वक्त सांप काटी है उसवक्त बच्ची घर में सो रही थी।