बिसौली: बिसौली में पुरुषोत्तम मास पर मानव सेवा की मिसाल, इनरव्हील क्लब ने मनोज हॉस्पिटल पर राहगीरों को पिलाया मीठा शरबत
Bisauli, Budaun | Jun 11, 2026 बिसौली नगर में पुरुषोत्तम मास में इनरव्हील क्लब बिसौली द्वारा नगर स्थित मनोज माहेश्वरी हॉस्पिटल पर मीठे शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की। डॉ. सुविधा माहेश्वरी ने गुरुवार को 1 बजे कहा कि पुरुषोत्तम मास सेवा, दान और पुण्य कार्यों के लिए विशेष महत्व है।