मोकामा: मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र में प्रेम पासवान की हत्या मामले का खुलासा, बाढ़ के एएसपी राकेश कुमार ने दी जानकारी
Mokameh, Patna | Feb 16, 2025 मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में हुए प्रेम पासवान की हत्या के मामले में रविवार को लगभग 2 बजे बाढ़ के एएसपी राकेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बताया कि प्रेम पासवान का गांव के ही कल्लू एवं कुछ अन्य लोगों के साथ विवाद चल रहा था।