सिंगरौली: सिंगरौली में 'मिशन सुरक्षित यात्रा' के तहत ₹10,59,800 की राजस्व वसूली, सड़क सुरक्षा पर लगातार कार्रवाई
जिले में परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मिशन -हर मुसाफ़िर सुरक्षित, हर यात्रा सुरक्षित के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में विभिन्न नियम उल्लंघनों पर कुल 10,59,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान विभाग की टीम ने भारी वाहनों की जांच की और कई ट्रकों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाए।