बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।