सिमडेगा: डीसी कंचन सिंह ने खिजरी में आंगनबाड़ी केंद्र से पोषण पखवाड़ा शुरू किया
सिमडेगा शहर की खिजरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से गुरुवार को 3:00 बजे डीसी कंचन सिंह के द्वारा पोषण पखवाड़ा की शुरूआत किया ।इस दौरान आंगनवाड़ी में पढ़ रहे बच्चों के हाथ में माइक देकर वर्णमाला कविता आदि सुनकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका द्वारा पोषण प्रदर्शनी लगाया डीसी ने कहा टीम वर्क के साथ काम कर अभियान को सफल बनाएं।