नवाबगंज: अजीमनगर गांव में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही के आरोप
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अजीमनगर गांव में एक महिला की डिलीवरी के दौरान हुई मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शर्वरी पत्नी मुन्ना को रविवार करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा शुरू होते ही गांव की ही महिला रस्सो द्वारा जहांगीराबाद स्थित माया नर्सिंग होम ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि रस्सो उसी नर्सिंग होम में कार्यरत है।