#बंजारा समाज एकजुट होगा तभी बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी: ओमप्रकाश राजभर
संवाददाता भानु प्रताप सिंह राठौड़ की कानपुर देहात से खास रिपोर्ट
सिकंदरा। कस्बा स्थित नुमाइश मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बंजारा समाज से एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब समाज अपनी एकजुटता और संख्या की ताकत का बड़ा प्रदर्शन करेगा, तभी उसकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सरकार और राजनीतिक नेतृत्व का ध्यान आकर्षित होगा।
मंच से संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बंजारा समाज को अपनी पहचान और राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने के लिए संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तक उसकी आवाज मजबूती से पहुंचेगी और सरकार चलाने में समाज की भागीदारी बढ़ेगी।
विपक्ष पर लगाए गुमराह करने क�
Sikandra, Kanpur Dehat | Sep 17, 2026