ग्वालियर में बाइक सवार बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र छीन भागा गवालियर के तानसेन नगर स्टेट बैंक चौराहा के सामने 20 फरवरी की शाम करीब 7 बजे एक महिला से बाइक सवार ने सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। घटना के समय महिला होंडा कंपनी के सर्विस सेंटर में ड्यूटी पूरी कर पैदल अपने घर हजीरा लौट रही थीं।