बांके बाज़ार: बांके बाजार में जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश की अनदेखी, नहीं हुई अभिभावक संगोष्ठी।
गया जिले के बांके बाजार प्रखंड में जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश की अनदेखी का मामला सामने आया है। जिले के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अभिभावक संगोष्ठी आयोजित कर बिहार के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों का संदेश देने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद बांके बाजार प्रखंड के एक भी विद्यालयो में कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।