हाथरस: जलेसर रोड से वांछित पकड़ो अभियान के तहत एक शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के दो मोबाइल बरामद
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जलेसर रोड से आज दिन बृहस्पतिवार को शाम 4:00 बजे के करीब पुलिस अधीक्षक के निदेशक में चलाए जा रहे वांछित पकड़ो अभियान के तहत एक शातिर मोबाइल चोर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है !जिसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए हैं! यह शातिर चोर कई ऐसे मामलों में जेल जा चुका है और इसका आपराधिक इतिहास भी है!